देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार 6 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी की शुरुआत में वीबी जी राम जी अधिनियम के बारे में बताने के बाद उन्होंने उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे अंकिता भंडारी मामले पर भी बोला.
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी ने ये कहा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के पिता से बात करूंगा. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हम हर जांच के लिए तैयार हैं. सीएम धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड बड़ी हृदय विदारक घटना थी. हमने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूरी कानूनी कार्रवाई की गई. तत्काल महिला IPS की अध्यक्षता में SIT गठित की गई. पारदर्शी तरीके से पूरी जांच की गई.
BREAKING NEWS : – मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात करेंगे, न्याय दिलाने के लिए जो वो चाहेंगे, हम वही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ भागीदारी निभाई है। pic.twitter.com/txul0nKoLE
— Shubham Singh Yadav (@ShubhamYadav645) January 6, 2026
SIT ने सभी जानकारियों को एकत्र किया. पी रेणुका देवी SIT को हेड कर रही थीं. SIT ने हर पहलू को देखा, जिसके पास जो जानकारी है, वो तब भी मांगी गई थी. लोगों ने CBI जांच के लिए अर्जी लगाई थी. मजबूत पैरवी के कारण तीनों को आजीवन कारावास की सजा हुई.
सीएम धामी ने कहा कि अब सामने आए ऑडियो में कई लोगों के नाम लिए जा रहे हैं. ऑडियो की जांच के लिए SIT गठित की गई है. सच सामने आते ही सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. कोई गलत काम करेगा या दोषी होगा, तो वो किसी कीमत पर छूट नहीं पाएगा. आज ऑडियो में एक नाम ले रहे हैं, कल किसी और का नाम लेंगे.
राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते संबंधित प्रकरण में बहन अंकिता के माता-पिता से बात करूंगा और वे बेटी के न्याय के लिए जो भी चाहेंगे उसे कानून सम्मत आगे बढ़ाएँगे। pic.twitter.com/4Uf7N2tB1g
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 6, 2026
कहीं कोई षडयंत्र तो नहीं चल रहा?- CM धामी: जरूर ऐसी बात है कि एक ऑडियो को लेकर देहरादून नहीं सीधे दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की गई. बवंडर बना दिया है. दोषियों को सजा मिली है, कोई और होता हो वो लोग उसका नाम जरूर बताते. एक ऑडियो में कहते हैं हत्या, दूसरे ऑडियो में आत्महत्या… कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं चल रहा.
विरोध प्रदर्शन पर सवाल हुआ तो सीएम धामी ने पत्रकार से कहा कि ‘अगर कल आपका नाम आ जाएगा तो क्या करेंगे.’ उसको सामने आकर जवाब देना चाहिए. जल्द धुंध हटेगी, बादल छटेंगे, तस्वीर साफ होगी.
देहरादून से लेकर दिल्ली तक, हर जुबान पर बस एक ही नारा है—#JusticeForAnkitaBhandari #Dehradun pic.twitter.com/1YMMTdGQcH
— Shubham Singh Yadav (@ShubhamYadav645) January 4, 2026
जब सीएम से ये सवाल पूछा गया कि कुछ पार्टी नेता अलग बयान दे रहे हैं. इस पर सीएम ने कहा कि वो पार्टी का इंटरनल मैटर है, लेकिन इस तरह राज्य के अंदर भ्रम की स्थिति बना दी है. अंकिता भंडारी हमारी बेटी है. उसके लिए संघर्ष किया है. कोई दोषी एक दिन के लिए भी बाहर नहीं आया. एक नाम बोल दिया ऑडियो से. ऐसा ऑडियो पेपर लीक में भी सामने आया था. राज्य के अंदर माहौल खराब करके अपनी जमीन तलाश रहे हैं. हमारा स्टैंड क्लीयर है. मोबाइल बंद करके जाना, फिर ऑडियो रिकॉर्ड करना फिर सीधा दिल्ली जाना. एक सीधा षड्यंत्र है. उनके पास कुछ है तो भागे क्यों हैं.
सीएम धामी ने कहा कि सुरेश राठौर को बोला जा रहा है, आइए बताइए ये उनको बोला जा रहा है. मैं गारंटी के साथ कह रहा हूं कोई बचने वाला नहीं. जिनको जनता बाहर का रास्ता दिखा रही है, वो प्रदेश की बेटी को मुद्दा न बनाएं.
सीएम ने कहा मैं जवाब देने आया हूं: सीएम धामी ने कहा कि सुरेश राठौर अब पार्टी में नहीं हैं. जिम्मेदार व्यक्ति हैं, वो जवाब दें. जिनको कड़वा प्रश्न पूछना है पूछें, मैं जवाब दूंगा. मैं यहां जवाब देने आया हूं.
पार्टी के अंदर षडयंत्र के सवाल पर सीएम धामी का जवाब: जब सीएम धामी से सवाल पूछा गया कि क्या पार्टी के अंदर कोई षड्यत्र चल रहा है आपके खिलाफ? इस पर उन्होंने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है. सभी का सहयोग है. वरिष्ठ और हाईकमान साथ हैं. ऐसी चीजें चलती रहती हैं.
LIVE: देहरादून में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना VB-G RAM G के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता
https://t.co/PsoFfKLvlN— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 6, 2026
जब सीएम धामी से पूछा गया कि पुलिस को दोनों को पकड़ने में इतना समय क्यों लग रहा है? क्या हम ये समझें कि सब मामलों में ऐसी प्रक्रिया रहेगी? इस पर सीएम धामी ने कहा कि, पुलिस अपना काम कर रही है, नोटिस लगाए जा रहे हैं, मोबाइल लोकेशन निकाली जा रही है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, भाजपा विधायक दिलीप रावत और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार भी मौजूद रहे. मुख्य रूप से सीएम धामी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विषय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीबी जी राम जी ये अधिनियम जो बना है, वो मनरेगा का नाम सिर्फ बदलना ही नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों और ग्रामीण इकाइयों को मजबूत करना है. साल 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को विकसित ग्रामीण के साथ पूरा करना है. इस अधिनियम में तमाम प्रावधान किए गए हैं. जिसके तहत वेतन भुगतान साप्ताहिक होगी और देरी होने पर अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा.
सरकार किसी भी प्रकार की जांच से पीछे हटने वाली नहीं है। अंकिता भंडारी हमारी बेटी है और उसके न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी प्रतिबद्धता के साथ अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे वे आज उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। pic.twitter.com/VXFNQTNaST
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 6, 2026
सीएम धामी ने कहा कि किसानों के लिहाज से ये बिल काफी महत्वपूर्ण है. गांव की प्राथमिकताओं के आधार पर धनराशि जारी की जाएगी. 50 फीसदी काम ग्राम सभा के स्तर पर किए जाएंगे. तमाम श्रेणियों के तहत काम किए जायेंगे, जिससे ग्राम सभा के लोग भी मजबूत होंगे. इस बिल में महिलाओं के लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं. भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया गया है. नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है.
इस अधिनियम के तहत हिमालयी राज्यों में 90 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार और 10 फीसदी राज्य सरकार वित्तीय सहयोग देगी. जिससे राज्य पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा. साथ ही ग्रामीण विकास की दिशा में बेहतर काम होगा. जब भी प्रधानमंत्री कोई भी बेहतर योजना लेकर के आते हैं, तो विपक्ष इसका विरोध करता है. पहले मनरेगा के समय में 50 दिन का काम मिलता था और तमाम जगहों पर अलग-अलग अनियमिताएं पाई गई. जबकि अब इस अधिनियम के तहत लोगों को अधिक दिन काम मिलेगा पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी.
जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास और संरचना उत्तराखंड राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में यह अधिनियम उत्तराखंड की ग्रामीण क्षेत्रों को और अधिक सशक्त बनाएगा. वीबी जी राम जी से गरीबों को रोजगार मिलेगा गांव का विकास होगा और विकसित भारत 2047 के लिए मजबूत नींव साबित होगी. क्योंकि इससे ग्राम सभाएं मजबूत होंगी. इस अधिनियम में 1 लाख 51 हज़ार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, जबकि पहले 88,000 करोड़ रुपए का ही बजट था.
𝐖𝐞 𝐝𝐞𝐦𝐚𝐧𝐝 𝐚 𝐂𝐁𝐈 𝐩𝐫𝐨𝐛𝐞 𝐢𝐧𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐀𝐧𝐤𝐢𝐭𝐚 𝐁𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐫𝐢 𝐦𝐮𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐜𝐚𝐬𝐞 🚨
The entire nation is shaken and outraged by Ankita Bhandari’s murder in Uttarakhand.
And this horrendous crime has exposed the true face of the BJP.
The name of BJP’s…
— Congress (@INCIndia) January 6, 2026
सीएम धामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कांग्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. कांग्रेस ने लिखा-
‘हम अंकिता भंडारी मर्डर केस में CBI जांच की मांग करते हैं. उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या से पूरा देश हिल गया है और गुस्से में है. इस भयानक अपराध ने BJP का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है. -इंडियन नेशनल कांग्रेस-
अंत में उन्होंने लिखा- अंकिता, देश की बेटी, को ज़रूर न्याय मिलेगा!
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी का मामला इन दिनों तूल पकड़ा हुआ है. पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं. लोगों के इस मुद्दे पर जुड़ाव को कांग्रेस हर तरह से भुनाने में लगी है. धरना-प्रदर्शनों ने राज्य सरकार की नींद उड़ाई हुई है. सरकार के मंत्री तक इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं. ऐसे में आज सीएम धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.
