JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 में एलेन देहरादून के छात्रों का दबदबा

JEE Main 2026 Result : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026 Result) – सेशन 1 (जनवरी) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें एलेन करियर इंस्टीट्यूट, देहरादून के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के 14 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 27 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। जेईई मेन भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई सहित अन्य केंद्रीय एवं राज्य समर्थित संस्थानों में प्रवेश का मुख्य माध्यम है और आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) की पात्रता परीक्षा भी है।

JEE Main 2026 Result
JEE Main 2026 Result

एलेन देहरादून कैंपस के प्रांशु सावरण ने 99.8902827 पर्सेंटाइल के साथ संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कृष्णम बहुगुणा ने 99.8701932 और पृथ्वीश लुन्थी ने 99.7952837 पर्सेंटाइल हासिल किया।

इस मौके पर एलेन देहरादून के सेंटर हेड विनय माकिन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह प्रदर्शन हमारे विद्यार्थियों की दृढ़ता और एलेन देहरादून के संरचित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हम सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और सेशन 2 में बेहतर स्कोर तथा जेईई (एडवांस्ड) की तैयारी के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।” विनय माकिन ने बताया कि छात्रों के लिए ‘लक्षित रिवीजन साइकिल’, ‘फुल-लेंथ सीबीटी टेस्ट सीरीज’ और ‘एरर-लॉग आधारित सुधार योजना’ शुरू कर दी गई है, ताकि छात्र अपनी रैंक में और सुधार कर सकें।

गौरतलब है कि इस बार जेईई मेन सेशन 1 में रिकॉर्ड 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही। इसके बावजूद देहरादून के छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

ये रहे शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र और पर्सेंटेज

प्रांशु सावरण – 99.8902827
कृष्णम बहुगुणा – 99.8701932
पृथ्वीश लुन्थी – 99.7952837
मनित प्रसाद – 99.7688582
अथर्व कुमार पांडेय – 99.6671011
मनन वार्ष्णेय – 99.596381
एंजेल नेगी – 99.4169949
अभिनंदन वर्मा – 99.3407548
आदित्य विनय कुमार – 99.3081061
राघव त्रिवेदी – 99.2714313
स्वास्तिक सिंह – 99.2552973
सौमिल सचान – 99.1693094
यश कुमार – 99.1496946
श्रेया शर्मा – 99.0068916
दिव्यांश वर्मा – 98.9726474
आयुष्मान मिश्रा – 98.9601805
नंदिता शर्मा – 98.8365821
आश्मन गुप्ता – 98.817469
अर्चित मिश्रा – 98.7602657
शब्द सैनी – 98.6879963
मानस नौटियाल – 98.666004
अथर्व बमरारा – 98.6320215
अभिमन्यु पपनेजा – 98.5291748
अमृत अभिजात विसेन – 98.4697643
शशांक टंडन – 98.2818077
दक्ष चौहान – 98.2161587
जौन अब्बास – 98.2045092

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *