Chardham Yatra 2023: सीएम ने कहा- इस बार भी रिकार्ड तोड़ रहेगी यात्रा

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए अब जबकि लगभग

तीन माह का समय शेष रह गया है तो सरकार भी तैयारियों में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी

चारधाम यात्रा रिकार्ड तोड़ रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा सरल,

सुगम और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

साधन जुटाए जा रहे हैं और व्यवस्था की जा रही है।

तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में चारधाम यात्रा विशेष स्थान रखती है।

Chardham Yatra 2023 यह चारधाम से संबंधित जिलों की आर्थिकी से भी जुड़ी है।

कोरोना संकट के चलते चारधाम यात्रा दो वर्ष बाधित रही।

पिछले साल बिना किसी बंदिश के यात्रा शुरू हुई और चारों धामों बदरीनाथ,

केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में रिकार्ड संख्या में यात्री उमड़े। लगभग 49 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए।

यह भी पढ़े – जोगीवाला में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लगा लंबा जाम, लोग परेशान

अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह से चारधाम यात्रा शुरू होनी है।

इसे देखते हुए सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि

चारधाम यात्रा पिछले साल ऐतिहासिक रही थी। तब कुछ चुनौतियां थी, कुछ काम करने थे।

सरकार ने काफी प्रयास किए। परिणामस्वरूप देशभर से रिकार्ड संख्या में यात्री चारों धामों में दर्शनों के लिए आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हम अभी से तैयारियां कर रहे हैं। इसके अंतर्गत सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है। यात्रा को सरल व सुगम भी बनाना है। इस सबके दृष्टिगत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब चारधाम यात्रा शुरू होने में लगभग सौ दिन का कालखंड रह गया है। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *