Dehradun Crime: शक की वजह से पत्नी की हत्या, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदा ; उड़े चिथड़े

Dehradun Crime: राजधानी देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था।

देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और खुद लक्सर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्मात्या कर ली। वह अपनी पत्नी पर शक करता था और पिछले कुछ दिनों से देनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की बात को स्वीकार नहीं किया है।

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके स्वजन का नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व, थाना निघासन, लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में नेहरू कालोनी में रहता था। वह रंगाई-पुताई करता था।

यह भी पढ़े : चुनाव के संकल्पपत्र के लिए भाजपा को मिले 70 हजार सुझाव, जनसंख्या नियंत्रण सहित ये मुद्दे उठाए

महिला के गले पर गला घौटने के निशान

मृतक के फूफा को घटना को जानकारी दी गई, जिसके बाद फूफा ने कमरे में जाकर देखा तो कमरा बाहर से बंद था। पुलिस मृतक के कमरे पर पहुंची। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी मृत पड़ी थी। महिला के गले पर गला घौटने के निशान मिले।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी को सात वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार, दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी पर शक करता था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्या की और फ‍िर फरार हो गया। इसके बाद लक्सर जाकर ज्ञानप्रकाश ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में ज्ञान प्रकाश के फूफा बलराम ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का शव भो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *