Holi 2024 : देहरादून में रंगों की धूम में झूमे लोग , गुलाल के रंग में सराबोर हुए सारे लोग

Holi 2024 देहरादून: रंगों का त्योहार होली जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही युवाओं की टोलियां शहर में त्योहार मानाने के लिए तैयार दिखी। गली मोहल्ले में जमकर गुलाल उड़ा और छोटे बच्चों ने खूब पिचकरियां चलाई। होली शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाया गया। शहर में किशनपुर,राजपुर रोड,जाखन,रेलवे स्टेशन रोड,घंटाघर समेत कई स्थानों पर जमकर होली पर डीजे के साथ नाचे और गुलाल उड़ाते दिखे।

त्योहार के मौके पर छोटों ने अपने बड़ों बुजुर्गों का आशीर्वाद और उन्हें गुलाल अबीर से टीका किया। होली के मौके पर राजनेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली खेली।

होली के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था के खड़े इंतजाम देख प्रमुख चौराहा पर पुलिस बल के साथ पुलिस गश्त करती नजर आई।सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नज़र आए। गली-मोहल्लों में युवाओं की टोलियां निकलीं और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। बॉलीवुड गीतों की धुनों पर थिरकते हुए युवक-युवतियों ने होली का रंग जमाया। जगह जगह सामूहिक होली का आयोजन किया गया जिसमे भरी भीड़ देखने को मिली। देहरादून में भी होली की धूम खूब दिखाई दी। जगह जगह लोग एक दूसरे को रंग लगाते नज़र आए, वही गानो की धुन पर लोग जम कर थिरके।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 : भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का नामांकन आज , सीएम सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

मसूरी में होली का रंग:

शहर का मुख्य आकर्षण मसूरी में देशी-विदेशी सैलानियों ने होली का खूब आनंद लिया। मसूरी के मॉल रोड, गांधी चौक, कैम्पटी फॉल, लाल टिब्बा जैसे इलाकों में सैलानियों ने होली का जश्न मनाया। वही होली कार्यक्रम में गढ़वाली गायिका प्रियंका मैहर ने शिरकत की। प्रियंका मैहर के गानो पर लोगो ने जम कर नाचे। विसदेशी लोगो सहित पर्यटकों ने जम कर होली समारोह में होली का आनंद लिया। लोगो के लिए समाहरोह में होली टी टीशर्ट,रंग और भोजन का प्रभंध किया गया था।

बच्चों ने भी जमकर की मस्ती :

बच्चों ने भी होली का जश्न धूमधाम से मनाया। पानी के गुब्बारों और पिचकारी से खेलते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों के लिए विशेष आयोजनों में भी बच्चों ने खूब भाग लिया। होली का त्योहार भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इस त्योहार ने लोगों को एकजुट किया और गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *