खटीमा में आयोजित होली महोत्सव में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी , लोकगायिका रिंकू राणा के गानों में थिरके सीएम।

उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त खटीमा में राणा थारू परिषद द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें पर मुख्यमंत्री धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रतिभाग किया।थारू राणा परिषद में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति का  मुख्यमंत्री व अजय भट्ट ने माल्यार्पण किया।

होली महोत्सव में नेपाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के आये कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ष जनजाति महोत्सव बनाने की घोषणा की है। थारू जनजाति का इतिहास आगे बढ़ना चाहिए। खुशियों के त्योहार होली में हमने विकसित भारत का संकल्प लेना है। जनजाति गौरव दिवस के शुरू होने से विकसित भारत का संकल्प शुरू हुआ। देश एवं राज्य के साथ ही जनजाति समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनजाति समाज के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। खटीमा में भी एकलव्य विद्यालय खोला गया है। एकलव्य विद्यालयों के लिए अगल से बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

समाज के ऐसे महान लोग जिन्हें कोई नहीं जानता, उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। इसमें जनजाति समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनजाति समाज विकास की यात्रा का सहभागी है। केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। जनजाति समाज हमारी प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री धामी ने जनजाति समाज के लोगों के साथ होली के गीतों पर नृत्य भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *