Lok Sabha Election 2024 : भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष: उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम का समापन

Lok Sabha Election 2024 : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे। वहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर महर्षि वेडिंग प्वाइंट जोशियाड़ा उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सेवा और सुशासन के 2 साल पूरे होने की बधाई भी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इन दो वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए गए हैं। उन्होंने कहा यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा हमने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पूरे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड राज्य में हुआ है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, स्वास्थ, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हर्षिल के सेब की मांग विदेशों तक की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक हम अपने सेब के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है।

यह भी पढ़े : होली पर गुलज़ार हुए बाजार , चारो तरफ दिखी होली की धूम 

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद उत्तरकाशी से इस लोक सभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतों से टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात की पुष्टि कर रहा है कि मां गंगा के आशीर्वाद और उत्तराखंड की जनता के समर्थन से अबकी बार 400 पार का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक माल चंद बुद्धि सिंह विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जगत प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *